होली पूजा विधि- Holi Puja Vidhi in Hindi

होली पूजा विधि- Holi Puja Vidhi in Hindi
होली पूजा विधि- Holi Puja Vidhi in Hindi

रंगों के त्यौहार होली के दिन लोग एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाते हैं और खुशी मनाते हैं। संपूर्ण भारतवर्ष में यह त्यौहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है लेकिन ब्रज और मथुरा जैसे क्षेत्रों में इसकी छठा अनुपम होती है। हिन्दू धर्मानुसार होली के दिन से ही वसंत ऋतु का आगमन होता है और इस दिन पूजा करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। 

होली (Holi)

साल 2022 में 18 मार्च को रंग वाली होली खेली जाएगी। होलिका दहन (Holiak Dahan Muhurat) का शुभ मुहूर्त 17 मार्च को रात 09:96 से 10:16 मिनट तक का है।

पूजा विधि (Holi Puja Vidhi in Hindi)

नारद पुराण के अनुसार होलिका दहन के अगले दिन (रंग वाली होली के दिन) प्रात: काल उठकर आवश्यक नित्यक्रिया से निवृत्त होकर पितरों और देवताओं के लिए तर्पण-पूजन करना चाहिए। साथ ही सभी दोषों की शांति के लिए होलिका की विभूति की वंदना कर उसे अपने शरीर में लगाना चाहिए। घर के आंगन को गोबर से लीपकर उसमें एक चौकोर मण्डल बनाना चाहिए और उसे रंगीन अक्षतों से अलंकृत कर उसमें पूजा-अर्चना करनी चाहिए। ऐसा करने से आयु की वृ्द्धि, आरोग्य की प्राप्ति तथा समस्त इच्छाओं की पूर्ति होती है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in