सावन के महीने में नहीं करने चाहिए ये 5 काम भगवान शिव डाल सकते हैं काम में विघ्न
Sawan 2022: सावन के महीने में नहीं करने चाहिए ये 5 काम भगवान शिव डाल सकते हैं काम में विघ्न

सावन के महीने में नहीं करने चाहिए ये 5 काम भगवान शिव डाल सकते हैं काम में विघ्न

Sawan 2022: देश में बारिश की पहली फुहार के साथ-साथ सावन के महीने की भी शुरू हो जाती है। इस साल सावन या श्रावण का महीना 14 जुलाई 2022 से शुरू हो चुका है और 12 अगस्त 2022 को सावन का आखरी दिन होगा।

यह महीना भगवान शिव के प्रति पूर्ण समर्पित होता है और विशेष रूप से सोमवार के दिन शिव का व्रत रखा जाता है, यह दिन शिव भगवान के दिन से भी जाना जाता है। कुछ लोग इस महीने मंगलवार को भी उपवास करते हैं, जिसे 'मंगला गौरी व्रत' के नाम से भी जाना जाता है।

हिंदू वेदों और पुराणों के अनुसार, सावन का पवित्र महीना (Sawan 2022) सफलता, विवाह और समृद्धि के लिए भगवान शिव की पूजा करने के लिए समर्पित है। लेकिन जाने अनजाने में इस महीने में हम ऐसी गलती कर देते हैं जिसका असर हमारे कार्यों पर पड़ता है और भगवान शिव के आशीर्वाद से भी लोग वंचित रह जाते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं आपको सावन के महीने किन कामों को करने से बचना चाहिए।

हल्दी ना चढ़ाएं –

सावन (Sawan 2022) में जब आप शिव जी की पूजा करें तो ध्यान रहे आप हल्दी न चढ़ाएं। हमेशा हल्दी का इस्तेमाल जल अर्पण करते समय ही करना चाहिए।

दूध के सेवन से बचें -

जो लोग सावन में भगवान शिव का व्रत रखते हैं उन्हें दूध का सेवन नहीं करना चाहिए, क्योंकि शिव को दूध चढ़ाया जाता है, ऐसे में आपको दूध का सेवन नहीं करना चाहिए।

बैगन का प्रयोग नहीं करना चाहिए -

सावन के महीने (Sawan 2022) में बैगन नहीं खाना चाहिए। शास्त्रों में बताया गया है कि सावन में आने वाले बैगन अशुद्ध होते हैं। अगर आप अशुद्ध होकर शिव जी का व्रत रखते हैं या उनकी प्रार्थना करते हैं तो आपको उनका आशीर्वाद कभी प्राप्त नहीं होगा।

बुरे विचारों से दूर रहें –

सावन के महीने को लेकर शिव भगवान के भक्तों में अलग ही उत्साह देखने को मिलता है। ऐसे समय में कभी भी अपने मन में गलत या बुरे विचार नहीं लाने चाहिए। इस समय हर व्यक्ति का सम्मान करना चाहिए और धर्म से जुड़ी किताबों का अध्ययन करना चाहिए।

घर में रखें साफ-सफाई -

कहते हैं जिनके घर में साफ सफाई का ध्यान रखा जाता है उनके घर में भगवान वास करते हैं। इसलिए आप भी हमेशा अपने घर में साफ सफाई रखें खासकर सावन के महीने (Sawan 2022) में। जिस जगह गंदगी रहती है वहां नकारात्मक ऊर्जा रहती है। सावन के महीने में शुद्धता का ध्यान विशेष रूप से रखें। साथ ही इस महीने में मांस व शराब का सेवन न करें।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in