रामनवमी - Ram Navami

रामनवमी - Ram Navami

मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मदिन के सुअवसर पर चैत्र शुक्ल मास के नवमी तिथि को रामनवमी (Ram Navami) का विशेष पर्व मनाया जाता है।

रामनवमी - Ram Navami

साल 2022 में राम नवमी का त्यौहार 10अप्रैल को मनाया जाएगा। 

राम नवमी कथा - Ram Navami Katha in Hindi

पौराणिक कथानुसार राम नवमी के ही दिन त्रेता युग में महाराज दशरथ के घर विष्णु जी के अवतार भगवान श्री राम का जन्म हुआ था। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम का जन्म रावण के अंत के लिए हुआ था। श्रीराम को लोग उनके सुशासन, मर्यादित व्यवहार और सदाचार युक्त शासन के लिए याद करते हैं। उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में राम नवमी का त्यौहार पूरे हर्षोत्पादक के साथ मनाया जाता है।

इस दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु श्री राम की जन्मभूमि अयोध्या आते हैं और प्रातःकाल सरयू नदी में स्नान कर भगवान के मंदिर में जाकर भक्तिपूर्वक उनकी पूजा-अर्चना करते हैं। राम नवमी के दिन जगह-जगह रामायण का पाठ होता है। कई जगह भगवान राम, सीता, लक्ष्मण और भक्त हनुमान की रथयात्रा निकाली जाती है, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु भाग लेते हैं। 

रामनवमी के व्यंजन

भगवान श्री राम का जन्मोत्सव “राम-नवमी” के रूप में मनाया जाता है। राम जी का जन्म दोपहर को हुआ था इसलिए सारे रीति-रिवाज़ दोपहर को ही होते हैं। इस दिन प्रसाद के रूप में पंचामृत, श्री खंड, खीर या हलवा चढ़ाया जाता है। श्री राम जी के पूजन में दूध और घी का अहम स्थान होता है। तो आइयें जानें कि इस दिन आप किस तरह श्री खंड और हलवा बनाकर भगवान को भोग लगा सकते हैं।

कैसे बनाएं व्रत का हलवा

सामग्री

सिंघारे का आटा: 1 कप

कुट्टू का आटा: आधा कप

चीनी: 1 कप

घी: आधा कप

चलायची पावडर: आधा चम्मच

ड्राई फ्रूट्स सजाने के लिए

बनाने की विधि

सबसे पहले कड़ाही में घी गर्म कर इसमें कुट्टू और सिंघाड़े के आटे को मिलाकर भून लें। जब इसका रंग बदलने लगे तो आंच कम करें और धीरे-धीरे इसमें पानी मिलाएं। इसे अच्छे से चलाते रहें। अब इसमें चीनी मिलाएं और लगातार चलाते रहे।

जब चीनी सही से मिल जाए तो इसमें इलायची पावडर और ड्राई फ्रूट्स डालकर पांच मिनट के लिए पकाएं। हलवा पक जाने पर इसे पहले भगवान को भोग लगाएं और फिर स्वयं ग्रहण करें।

श्री खंड

श्री खंड मीठी दही का ही एक रूप होता है जिसे घर पर भी आसानी से बनाया जा सकता है। इसे प्रसाद के रूप में भी भगवान को अर्पित किया जा सकता है। आइये जानें कैसे बनाएं श्री खंड।

श्री खंड की रेसिपी

सामग्री

दही: 4 कप

चीनी: बारिक पिसी हुई (आधा कप)

इलायची पावडर: एक चौथाई चम्मच

केसर: आधा चम्मच दूध में भीगी हुई

ड्राई फ्रूट्स: इच्छानुसार

बनाने की विधि

सबसे पहले दही को एक सूती कपड़े में बांधकर किसी ठंडी जगह पर दो-तीन घंटे के लिए टांग दीजिएं। इससे दही का सारा पानी निकल जाएगा और आपको मोटी दही प्राप्त होगी।

अब एक ब्लैंडर की सहायता से दही, चीनी, केसर और इलायची पावडर को मिक्स कर लें। आप देखेंगे कि केसर के कारण इसका रंग हल्का संतरी होना शुरु हो जाएगा।

लीजिएं आपका स्वादिष्ट श्री खंड तैयार है। इसे ड्राई फ्रूट्स से सजाकर भगवान को भोग लगाए और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

श्री राम नवमी पूजा विधि - Ram Navami Puja Vidhi in Hindi

नारद पुराण के अनुसार राम नवमी के दिन भक्तों को उपवास करना चाहिए। श्री राम जी की पूजा-अर्चना करने के बाद ब्राह्मणों को भोजन कराना चाहिए और गौ, भूमि, वस्त्र आदि का दान देना चाहिए। इसके बाद भगवान श्रीराम की पूजा संपन्न करनी चाहिए।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in