गुड फ्राइडे - Good Friday

गुड फ्राइडे - Good Friday

ईसाई धर्मानुसार ईसा मसीह परमेश्वर के पुत्र थे। ईसा मसीह को यीशु के नाम से भी पुकारा जाता है। "गुड फ्राइडे"(Good Friday) के दिन ही उन्हें क्रॉस पर लटकाया गया था। इस दिन जीवनभर लोगों में प्रेम और विश्वास जगाने वाले प्रभु यीशु को याद किया जाता है और उनके उपदेशों को सुनाया जाता है। गुड फ्राइडे के दिन श्रद्धालु प्रेम, सत्य और विश्वास की डगर पर चलने का प्रण लेते हैं। कई जगह लोग इस दिन काले कपड़े पहनकर शोक व्यक्त करते हैं।

गुड फ्राइडे (Good Friday)

साल 2022 में गुड फ्राइडे 15 अप्रैल को मनाया जाएगा। गुड फ्राइडे के दिन ईसा मसीह को क्रॉस पर लटकाया गया था। उनपर आरोप लगाए गए थे कि वह पाखंड कर रहे हैं और खुद को ईश्वर का पुत्र बता रहे हैं। गुड फ्राइडे एक शौक दिवस होता है लेकिन क्योंकि इस दिन ईसा मसीह की मृत्यु हुई थी इस कारण इसे "गुड" फ्राइडे कहकर संबोधित किया जाता है। 

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in