दिवाली पर करें ये उपाय पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
Diwali 2022: दिवाली पर करें ये उपाय पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

दिवाली पर करें ये उपाय पूरे साल बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा

Diwali 2022: दिवाली पर आप सभी मां लक्ष्मी को खुश करने के लिए क्या-क्या नहीं करते पूजा अर्चना से लेकर साज सज्जा तक मां लक्ष्मी से जुडी चीजों का ध्यान रखा जाता है। अगर आप चाहती हैं कि देवी लक्ष्मी की कृपा आपके ऊपर पूरे साल बनी रहे तो हमारे इस लेख में कुछ उपाय बताए गए हैं जिन्हें आजमाने के बाद आपको भी अपने घर में बरकत और सुख समृद्धि देखने को मिलेगी। चलिए फिर बताते हैं –

  • घर में धनतेरस से लेकर भाईदूज तक देसी घी का दीपक सुबह-शाम घर के मंदिर और तुलसीजी के पास जरूर जलाकर रखें। दीपावली (Diwali 2022) को पूजा के बाद रातभर लक्ष्मी गणेश जी के सामने घी, तिल या सरसो के तेल का दीपक जलाए रखें।

  • घर या ऑफिस में उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में छोटा फव्वारा या मछली का घर रखने से धन लाभ होता है। लेकिन ध्यान रहे कोई मछली की मृत्यु न हो। अगर ऐसा होता है तो उसे निकाल दें और उसमें नई मछली डाल दें।

  • घर में पानी के टपकने या टंकियां ओवरफ्लो नहीं रहनी चाहिए इससे घर में धन की बर्बादी होती है। ईद दीपवाली से पहले यह सभी काम पहले कर लें।

  • अगर जीवन में मानसिक या आर्थिक समस्याएं आ रही हैं तो उन्हें दूर करने के लिए रात में सोने से पहले अपने सिरहाने एक तांबे के बर्तन में लाल चंदन मिलाकर जल रख दें। फिर सुबह उस जल को किसी पौधे में डाल दें। यह प्रयोग आप दीपावली (Diwali 2022) से शुरू कर सकते हैं।

  • अगर आप आर्थिक समस्याओं से लड़ रहे हैं तो शुक्ल पक्ष में केले के नर और मादा दो पौधों को घर में लाकर लगा दें और रोजाना पानी दें। केले के वृक्ष बढ़ने के साथ-साथ धन की कमी भी कभी दूर नहीं होंगी।

  • दीपावली (Diwali 2022) के दिन शाम को अशोक के पेड़ की पूजा करके शुद्ध घी का दीपक जलाएं। इससे सभी कष्ट दूर होते हैं। भाईदूज के दिन वृक्ष की जड़ का एक हिस्सा अपने पास रखें, इस तरह धनागमन होने लगेगा।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in