अधिकमास की अमावस्या के विशेष उपाय

अधिकमास की अमावस्या के विशेष उपाय

अधिकमास की अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस अमावस्या को कई परेशानियों और दुखों के निवारण के लिए जाना जाता है। ज्योतिष शास्त्र में अमावस्या को विशेष तिथि माना गया है। माना जाता है कि अमावस्या के दिन किये गए उपाय अपना विशेष फल देते हैं। इसलिए अमावस्या के दिन कुछ उपाय है जो जरूर करने चाहिए, जिनको करने से व्यक्ति कि परेशानियां दूर होती हैं और घर में सुख-शांति का वास होता हैं। तो आइये जानते हैं उन उपायों के बारे में जो अमावस्या के दिन करने चाहिए।

  • अमावस्या के दिन सुबह स्नान आदि करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियां बनाते समय भगवान का नाम लेते रहें। इसके बाद समीप स्थित किसी तालाब या नदी में जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की अनेक परेशानियों का अंत हो सकता है।

  • हर अमावस्या को गहरे गड्ढे या कुएं में एक चम्मच दूध डालें इससे कार्यों में बाधाओं का निवारण होता है । इसके अतिरिक्त अमावस्या को आजीवन जौ दूध में धोकर बहाएं, आपका भाग्य सदैव आपका साथ देगा ।

  • अमावस्या के दिन सुबह समय पर उठकर, स्नानादि करके हनुमान जी का पाठ कर उन्हें लड्डू का भोग लगाएं। यदि पाठ ना करें तो हनुमान बीज मंत्र का जप भी कर सकते हैं। पूजा के दौरान हनुमान जी के सामने चमेली के तेल का दीपक भी जलाएं।

  • इस दिन काली चींटियों को शकर मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप-कर्मों का क्षय होगा और पुण्य-कर्म उदय होंगे। यही पुण्य-कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।

  • इस दिन कालसर्प दोष निवारण हेतु सुबह स्नान के बाद चांदी से निर्मित नाग-नागिन की पूजा करें। सफेद पुष्प के साथ इसे बहते हुए जल में प्रवाहित कर दें। कालसर्प दोष से राहत पाने का ये अचूक उपाय है।

  • बेरोजगार व्यक्ति अगर अमावस्या की रात ये उपाय करें तो निश्चित ही उसे रोजगार प्राप्त होगा। इसके लिए 1 नींबू को साफ करके सुबह से ही अपने घर के मंदिर में रख दें। फिर रात के समय इसे 7 बार बेरोजगार व्यक्ति के सिर से उतार लें और 4 बराबर भागों में काट लें। फिर एक चौराहे पर जाकर चारों दिशाओं में इसको फेंक दें। इस उपाय से बेरोजगार व्यक्ति को लाभ की संभावना बनेगी।

  • अमावस्या की रात्रि अगर आप काले कुत्ते को तेल चुपड़ी रोटी खिलाते हैं और उसी समय वह कुत्ता यह रोटी खा लेता है तो इस उपाय से आपके सभी दुश्मन उसी समय से शांत होना शुरू हो जाएंगे।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in