हरियाली तीज पर इस मंत्र को जरूर जपें, करेगा कई चीजों में लाभ

हरियाली तीज पर इस मंत्र को जरूर जपें, करेगा कई चीजों में लाभ

इस साल हरियाली तीज गुरूवार 9 सितंबर को सावन माह के शु्क्ल पक्ष की तृतीया तिथि में मनाई जाएगी। इस दिन महिलायें और कुवारी लड़कियां देवी पार्वती और शिव जी की सच्चे दिल से पूजा करती हैं। पंडितों के अनुसार ये तिथि शादीशुदा महिलाओं के लिए खास मानी जा रही है। इस दिन महिलायें पति के स्वस्थ जीवन की कामना करती हैं। हरियाली तीज पर महिला के साथ-साथ उनके पति को भी शिव पार्वती की पूजा करनी चाहिए। इस दिन कुछ महिलायें व्रत रखती हैं तो कुछ महिलायें पूजा करके प्रसाद चढ़ाकर खाना खा लेती हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं पूजा करने के साथ-साथ इस मंत्र का जाप करने का कितना बड़ा महत्व है। अगर सुहागिन महिलायें इस मंत्र का जाप करती हैं तो दाम्पत्यों के बीच किसी भी तरह की कलह नहीं होती और दोनों के बीच प्यार बना रहता है। साथ ही कन्याएं इस मंत्र का जाप करती हैं तो उन्हें योग्य वर प्राप्त होता है। शादीशुदा पुरुषों को या कुंवारे लड़को को भी इस मंत्र का जाप करना चाहिए।

मंत्र -

* गण गौरी शंकरार्धांगि यथा त्वं शंकर प्रिया।

मां कुरु कल्याणी कांत कांता सुदुर्लभाम्।।

इस मंत्र से भगवान शिव और पार्वती खुश होकर तत्काल अपने भक्त को मनचाहा वर प्रदान करते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in