नृसिंह भगवान की आरती - Narasimha Bhagwan Ki Aarti in Hindi

नृसिंह भगवान की आरती - Narasimha Bhagwan Ki Aarti in Hindi
नृसिंह भगवान की आरती - Narasimha Bhagwan Ki Aarti in Hindi

जो भक्त भगवान नरसिंह की आरती जाता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। साथ ही नरसिंह भगवान पुराने से पुराने रोग को दूर करने के लिए भी जाने जाते हैं। आरती के साथ भगवान की स्तुति का भी पाठ करें।

ॐ जय नरसिंह हरे,

प्रभु जय नरसिंह हरे ।

स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,

स्तंभ फाड़ प्रभु प्रकटे,

जनका ताप हरे ॥

॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥

तुम हो दिन दयाला,

भक्तन हितकारी,

प्रभु भक्तन हितकारी ।

अद्भुत रूप बनाकर,

अद्भुत रूप बनाकर,

प्रकटे भय हारी ॥

॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥

सबके ह्रदय विदारण,

दुस्यु जियो मारी,

प्रभु दुस्यु जियो मारी ।

दास जान आपनायो,

दास जान आपनायो,

जनपर कृपा करी ॥

॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥

ब्रह्मा करत आरती,

माला पहिनावे,

प्रभु माला पहिनावे ।

शिवजी जय जय कहकर,

पुष्पन बरसावे ॥

॥ ॐ जय नरसिंह हरे ॥

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in