मां तुलसी आरती - Maa Tulsi Aarti in Hindi

मां तुलसी आरती - Maa Tulsi Aarti in Hindi

मां तुलसी की आरती का श्रवण तुलसी पूजन, तुलसी विवाह और कार्तिक माह में अधिक किया जाता है।

तुलसी महारानी नमो-नमो,

हरि की पटरानी नमो-नमो ।

धन तुलसी पूरण तप कीनो,

शालिग्राम बनी पटरानी ।

जाके पत्र मंजरी कोमल,

श्रीपति कमल चरण लपटानी ॥

धूप-दीप-नवैद्य आरती,

पुष्पन की वर्षा बरसानी ।

छप्पन भोग छत्तीसों व्यंजन,

बिन तुलसी हरि एक ना मानी ॥

सभी सखी मैया तेरो यश गावें,

भक्तिदान दीजै महारानी ।

नमो-नमो तुलसी महारानी,

तुलसी महारानी नमो-नमो ॥

तुलसी महारानी नमो-नमो,

हरि की पटरानी नमो-नमो ।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in