वेन्कटेशवर- Lord Venkateswara in Hindi

वेन्कटेशवर- Lord Venkateswara in Hindi

भगवान वेन्कटेशवर हिन्दू धर्म के देवता हैं। इन्हें श्रीनिवास, बाला जी, वेंकट और गोविंदा के नाम से भी जाना जाता है। शास्त्रों के अनुसार भगवान वेन्कटेशवर, विष्णु जी के अवतार हैं। मान्यता है कि वेन्कटेशवर रूप में भगवान विष्णु ने पुष्करणी नामक तालाब के निकट निवास किया था। भगवान वेन्कटेशवर को दक्षिण भारत में अधिक पूजा जाता है। 

वेन्कटेशवर अवतार कथा (The Legend of Venkateswara Avatar)

कथा के अनुसार एक बार भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी के बीच विवाद हो गया। इसके बाद देवी लक्ष्मी ने क्रोध में आकर वैकुंठ छोड़ दिया तथा पृथ्वी पर आ गईं। कुछ देर के बाद भगवान विष्णु लक्ष्मी जी को ढूंढ़ते हुए पृथ्वी पर पहुंचे। इसी बीच उन्होंने वेन्कटेशवर रूप में तिरुमल की पहाड़ियों पर निवास किया ताकि देवी लक्ष्मी को जंगलों में ढूंढ़ सकें।

कुबेर देवता के ऋणी हैं भगवान वेन्कटेशवर (Lord Venkateshwara's debt to Lord Kubera)

मान्यता के अनुसार जब भगवान विष्णु देवी लक्ष्मी को पृथ्वी पर ढूंढ़ने पहुंचे तो वहां के राजा की पुत्री पदमावति से उन्हें प्रेम हो गया। परंतु जब वह राजा के पास विवाह के लिए पहुंचे तो उन्होंने रुपयों की मांग की। राजा की मांग को पूरा करने के लिए भगवान वेन्कटेशवर ने धन के रक्षक कुबेर से रुपया उधार लिया था। इसी कारण उन्हें आज भी कुबेर देवता का ऋणी माना जाता है।

भगवान वेन्कटेशवर का स्वरूप (Charactor of Lord Venkateswara)

वेन्कटेशवर रूप में भगवान विष्णु का रंग काला है। उनके चार हाथ हैं जिसमें से दो हाथ अभय और वर मुद्रा में हैं तथा दो अन्य हाथों में शंख और चक्र धारण किये हुए हैं। इनके गले में माला तथा सर पर लंबा मुकुट स्थित रहता है। इनका वाहन पक्षियों का राजा गरुड़ है।

भगवान वेन्कटेशवर से जुड़ी मुख्य बातें (Important Fact of Lord Venkateswara)

भगवान वेन्कटेशवर विष्णु जी का अवतार हैं।इनका शस्त्र चक्र और शंख है।इनका वाहन पक्षी राज गरुण है।इनकी आराधना करने से जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति मिल जाती है।

भगवान वेन्कटेशवर के अन्य नाम (Other Names of Lord Venkateswara)

  • ओम श्री वेंटकेशाय नमः

  • ओम श्रीनिवासया नमः

  • ओम लक्ष्मीपतये नमः

  • ओम अनामयाया नमः

  • ओम अमृतमसाया नमः

  • ओम जगद्वन्द्याय नमः

  • ओम गोविंदाय नमः

  • ओम शाश्वताय नमः

  • ओम प्राभवे नमः

  • ओम शेषदृनिलयाया नमः

भगवान वेन्कटेशवर के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temple of Lord Venkateswara)

  • श्री तिरुमलागिरी लक्ष्मीवेंकटेश्वरा (Sree Tirumalagiri Lakshmivenkateshwara)

  • श्री वेंकटेश्वर स्वामी मंदिर (Sri Venkateswara Swamy Temple)

  • तिरुमल वेंकटेश्वर मंदिर (Tirumala Venkateswara Temple)

  • तिरुपति बाला जी मंदिर(Tirupati Balaji Temple)

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in