भगवान राम- Lord Ram in hindi

भगवान राम- Lord Ram in hindi

भगवान राम विष्णु जी के अवतार हैं। इन्हें भगवान विष्णु का सातवां अवतार माना जाता है। "रामायण" नामक ग्रंथ में भगवान राम के विषय में पूर्ण जानकारी दी गई है। भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम कहा जाता है। 

भगवान राम और उनका परिवार (Family Of Lord Ram)

भगवान राम जी का जन्म अयोध्या में हुआ था। उनकी माता का नाम कौशल्या और पिता का नाम दशरथ था। भगवान राम के तीन भाई थे:- भरत, शत्रुघ्न और लक्ष्मण। भगवान राम जी के गुरु का नाम वशिष्ठ था। उनका विवाह माता सीता के साथ हुआ था। भगवान राम और सीता जी की जोड़ी को आज भी एक आदर्श जोड़ी माना जाता है। भगवान राम जी के दो पुत्र थे:- लव और कुश।

भगवान विष्णु ने क्यों लिया राम अवतार (Why Lord Vishnu Take Ram Avtaar)

हिन्दू मान्यता के अनुसार विष्णु जी ने राम अवतार अन्यायी एवं दुष्ट राक्षस राजा रावण को खत्म करने के लिए लिया था। श्री राम अवतार में विष्णु जी ने विश्व पुत्र, भाई, पति और मित्र के गुणों को सामने रखा। श्री राम जी ने अपने पिता के कहने पर 14 वर्ष का वनवास काटा तथा अपनी मित्रता का संदेश देते हुए बाली की हत्या कर सुग्रीव का राज-पाठ उसे वापस दिलाया।

रामनवमी का त्यौहार (Ramnavami festival in Hindi)

रामनवमी का पावन पर्व श्री राम के जन्म उत्सव के रूप में मनाया जाता है। देश भर में रामनवमी का पर्व बड़े धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन विशेष रूप से भगवान श्री राम की पूजा की जाती है।

भगवान राम के संदेश (Message of Lord Ram in Hindi)

भगवान राम को मर्यादा पुरुषोत्तम भी कहा जाता है। माना जाता है कि भगवान राम ने हर काम एक मर्यादा में रहकर किया। फिर चाहे बिना किसी प्रश्न के अपने माता पिता की आज्ञा का पालन करना हो या फिर वन में सीता हरण के बाद रावण का वध। रावण की मृत्यु के बाद भी उन्होंने अपने दुश्मन से बैर नहीं रखा बल्कि अपने भाई को रावण के पास शिक्षा लेने के लिए भेजा। भगवान राम का चरित्र हमें माता- पिता की सेवा करना उनकी आज्ञा का पालन करना सिखाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in