मरियम्मा- Goddess Mariamman in Hindi

मरियम्मा- Goddess Mariamman in Hindi

मरियम्मा हिन्दू धर्म की देवी हैं। इनके अधिकतर भक्त तमिल के रहने वाले हैं। इन्हें दक्षिण भारत में वर्षा की देवी माना जाता है। तमिलनाडु के ग्रामीण क्षेत्रों के लोग प्रमुख रूप से इनकी पूजा करते हैं। मरियम्मा को देवी पार्वती और दुर्गा का ही एक रूप माना जाता है।

आदि थीरुविजहा का त्यौहार (Aadi Thiruvizha Festival)

तमिलनाडु में देवी मरियम्मा की पूजा की जाती है। इनसे जुड़ा आदि थीरुविजहा का त्यौहार यहां बड़े धूम- धाम से मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी की पूजा करके उनसे वर्षा लाने तथा उन्हें रोगों से दूर रखने की प्रार्थना करते हैं। इस दिन लोग देवी मरियम्मा को प्रसन्न करने के लिए मिट्टी के बर्तन में पके हुए भोजन का भोग लगाते हैं तथा विभिन्न प्रकार का डांस करते हैं।

मरियम्मा का स्वरुप (Incarnation of Goddess Mariamman)

देवी मरियम्मा के आठ हाथ हैं। इन्होंने अपने आठ हाथों में त्रिशूल, नाग, वज्र, धनुष, घंटी शंख, तलवार और फूल धारण किया हुआ है। इनका एक पैर मुड़ा हुआ तथा एक पैर कटे हुए सर के ऊपर रखा हुआ हैं। इनके मुख पर हमेशा मंद मुस्कान रहती है। इनका वाहन शेर है।

मरियम्मा से जुड़ी मुख्य बातें (Important Fact of Goddess Mariamman)

1. देवी मरियम्मा को वर्षा की देवी माना जाता है।2 इनकी पूजा करने की कोई विशेष विधि नहीं है। वरन इनको प्रसन्न करने के लिए लोग विभिन्न प्रकार का नृत्य करते हैं।3. मान्यता के अनुसार देवी मरियम्मा देव राज इंद्र की पत्नी इंद्राणी है।

मरियम्मा के अन्य नाम (Other Names of Goddess Mariamman)

1. मारी

2. इंद्राणी

3. श्री माता अमृतानंदमयी

4. श्री ललितम्बिकायै

5. विष्णु शक्त्यैक्य

6. श्री शिवायै

7. परम ज्योत्यै

मरियम्मा के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temple of Mariamman)

1. श्री मरियम्मा मंदिर (Sri Mariamman Temple)

2. श्री मरियम्मा मंदिर, सिंगापुर (Sri Mariamman Temple)

3. समयापुरम मरियम्मा मंदिर (Samayapuram Mariamman Temple)

4. कोट्टई मारी अम्मान मंदिर (Kottai Mari Amman Temple)

5. शुल्लाकाल मरियम्मा मंदिर (Sulakkal Mariamman Temple)

6. श्री महा मरियम्मा मंदिर (Sri Maha Mariamman Temple)

7. इरुक्कांकुडी मारी अम्मान मंदिर (Irukkankudi Mari Amman Temple)

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in