देव इंद्र- Lord Indra in Hindi

देव इंद्र- Lord Indra in Hindi

इंद्र देव हिन्दू धर्म के भगवान हैं। हिन्दू धर्म में इन्हें देवों का राजा या देवराज भी कहा जाता है। स्वर्ग लोक का देवता माने जाने वाले इन्द्र देव को वर्षा का स्वामी भी माना जाता है। पुराणों के इतर वेदों में देवराज इन्द्र को सबसे शक्तिशाली देवता माना गया है। देवराज इन्द्र हिन्दू धर्म में बेहद विशिष्ट स्थान रखते हैं। 

ऋग्वेद में देवराज इंद्र (About Lord Indra in Rigveda)

ऋग्वेद के अनुसार एक बार एक वृत्र नामक राक्षस ने अपनी माया जाल से पूरे आकाश में अंधकार कर दिया तथा जल और प्रकाश को अपने वश में कर लिया था। इससे डर कर सभी लोगों ने देव राज इंद्र का आवाहन किया। इंद्र देव ने अपनी शक्ति से दानव वृत्र का वध किया तथा प्रकाश और जल को मुक्त कराया। इसके बाद से ही वह वर्षा के राजा बन गए।

पुराणों में इन्द्र देव की कहानियां (Story of Indra Dev)

सिर्फ ऋग्वेद ही नहीं बल्कि संपूर्ण हिन्दू पुराणों और कथाओं में इन्द्र देव के विषय में कई कथाएं हैं। कई बार  इनका वर्णन एक ऐसे देवता के रूप में किया गया है जो बेहद घमंडी और स्वर्ग की सत्ता के लिए लालायित रहते हैं। जैसे महाभारत में कृष्ण लीलाओं के प्रसंग में वर्णन है कि जब भगवान श्री कृष्ण ने लोगों को इन्द्र देव की जगह गोवर्धन पर्वत की पूजा करने का सुझाव दिया तो गुस्से में इंद्र देव ने भयंकर जल वर्षा की। इसी तरह कई जगह इन्द्र देव के बारे में ऐसी बातें लिखी गई हैं। परंतु वेदों में इंद्र देव को एक शक्तिशाली देवता माना गया है।

देव इंद्र का स्वरूप (Incarnation of Lord Indra)

पुराणों के अनुसार इंद्र देव बड़े ही सुंदर और तेजस्वी दिखाई देते हैं। उनके चार हाथ हैं जिनमें से दो हाथों में वज्र और एक हाथ में गदा तथा एक हाथ जांघ पर रखा हुआ है। यह सफेद रंग के हाथी एरावत पर सवार रहते हैं। यह इंद्र लोक अर्थात स्वर्ग में निवास करते हैं।

देव इंद्र के मंत्र ( Mantra of Lord Indra)

क्षितिर्जलं वियत्तेजो वायुर्विष्णुः पेरजापतिः।सगर्भा त्वां सदा पांतु वैशल्यं च दिशन्तु ते।।प्रसूष त्वमविल्किष्टमविल्किष्टा षुभानने।कार्तिकेयद्युतिं पुत्रं कार्तिकेयाभिरक्षितम्।।

इंद्र देव का परिवार (Family of Lord Indra)

इंद्र देव के पिता का नाम द्यौस और माता का नाम सवासी था। इंद्र देव की पत्नी का नाम सांची था और उनकी दो बेटियां भी थी जिनका नाम जयंती और देव सेना था।

 इंद्र देव के नाम (Other Name of Lord Indra)

  • अमरेष

  • अमरिश

  • अव्याशू

  • दत्ते

  • देवेश

  • देवराज

  • इंद्राकांता

  • महेंद्र

  • इंद्रार्जुन

इंद्र देव के प्रसिद्ध मंदिर (Famous Temple of Lord Indra)

तिरता एम्पुल मंदिर

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in