शनिवार व्रत विधि- Shanivar Vrat Vidhi in Hindi

शनिवार व्रत विधि- Shanivar Vrat Vidhi in Hindi
शनिवार व्रत विधि- Shanivar Vrat Vidhi in Hindi

हिन्दू धर्म में शनि एवं राहु ग्रह की शांति के लिए शनिवार का व्रत विशेष माना जाता है। अग्नि पुराण के अनुसार मूल नक्षत्र युक्त शनिवार से आरंभ करके सात लगातार शनिवार व्रत करने वाले जातक को शनि ग्रह की पीड़ा से मुक्ति मिलती है।

शनिवार व्रत विधि (Shanivar Vrat Vidhi in Hindi)

शनिवार व्रत में शनिवार की सुबह उठकर स्नान के बाद तिल और लौंग युक्त जल पीपल के पेड़ पर चढ़ाना चाहिए। जल चढ़ाते समय व्यक्ति को हनुमान जी और शनिदेव की आराधना करनी चाहिए। इसके बाद शनिदेव की मूर्ति के समीप बैठकर ध्यान लगाना चाहिए।

पूजा समाप्ति के बाद काला कपड़ा, काली वस्तु भिक्षु को दान करना चाहिए। व्यक्ति को शाम के समय भोजन करते समय “शं शनैश्चराय नम” का जाप करना चाहिए। व्रत के अंतिम दिन व्यक्ति को शनि देव की आराधना करते हुए हवन करना चाहिए।

शनिवार व्रत का फल (Benefits of Shanivar vrat in Hindi)

शनिवार का व्रत करने से शनि ग्रह का दोष समाप्त हो जाता है तथा व्यक्ति शनि के कठोर प्रकोप से बच जाता है। इसके अलावा उसे सुख और वैभव की प्राप्ति भी होती है।

शनि देव को लगाएं यह भोग

भगवान शनिदेव को श्याम यानि काली वस्तुओं से अत्यधिक प्रेम होता है। शनिदेव की पूजा में काले तिल, उड़द की दाल आदि का भोग लगाया जाता है। शनि जयंती के अवसर पर आइयें आपको बनाना सिखाते हैं मीठी पुड़ी और उड़द की दाल की खिचड़ी बनाने की विधि। इन दोनों व्यंजनों को आप भगवान शनिदेव को भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं।

मीठी पुड़ी बनाने की विधि

आवश्यक सामग्री

1.    गेहूं का आटा- 4 कप

2.    दूध– आधा कप

3.    घी- 2 चम्मच

4.    चीनी- आधा कप

5.    घी या तेल- तलने के लिये

बनाने का तरीका

सबसे पहले चीनी को बारिक पीस लीजिएं। फिर आटे में यह पिसी हुई चीनी और घी डालकर हाथ से अच्छी तरह मिला लीजिये। अब इस आटे को दूध की सहायता से गूंथ लीजिए। अगर दूध कम हो तो आप पानी का प्रयोग कर सकते हैं। गूथे हुये आटे को थोड़ी देर के लिए ढ़ककर रख दीजिये।

अब एक कड़ाही में तेल गरम कीजिए। जब तेल पूरी तरह से गरम हो जाए तो इसमें पूरी डाल दीजिए। पूरी को अच्छी तरह से फुलायें और दोनों तरफ से पकाइएं। लीजिए आपकी स्वादिष्ट मीठी पूरियां तैयार हैं। आप चाहें तो चीनी के स्थान पर गुड़ का भी प्रयोग कर सकते हैं।


उड़द दाल की खिचड़ी

1.    उड़द दाल (छिलके वाली) – 1/2 कटोरी

2.    चावल – 1/2 कटोरी

3.    नमक – स्वादानुसार

4.    जीरा – आधा चम्मच

5.    हींग – 2 चुटकी

6.    लाल मिर्च पाउडर -1/4 चम्मच

7.    देसी घी– 2 चम्मच

बनाने की विधि

सबसे पहले एक कुकर में दाल, चावल, नमक और हल्दी डालकर चार-पांच सीटी तक पका लीजिए। याद रखिएं इसमें इतना पानी अवश्य डालें ताकि अंदर का सामान जले नहीं।

अब इसमें आपको तड़का लगाना है। तड़का लगाने के लिए एक पैन में घी गर्म करें। घी में हींग, जीरा और लाल मिर्च पाउडर डालें। जब जीरा भून जाए तो इसें खिचड़ी में डाल दीजिएं। लीजिएं आपकी खिचड़ी तैयार है। आप चाहें तो तड़के के समय टमाटर का भी प्रयोग कर सकते हैं।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in