साजिशकर्ताओं ने  तो भगवान श्रीकृष्ण को भी जेल भेज दिया थाः राबड़ी
साजिशकर्ताओं ने तो भगवान श्रीकृष्ण को भी जेल भेज दिया थाः राबड़ी

साजिशकर्ताओं ने तो भगवान श्रीकृष्ण को भी जेल भेज दिया थाः राबड़ी

राबड़ी देवी ने ट्वीट कर दी बधाई और शुभकामनाएं पटना 11 जून (हि.स.)। करोड़ों के चारा घोटाले के चार मामलों में सजायाफ्ता बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री व राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने झारखंड के रिम्स में गुरुवार को 73वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर पत्नी राबड़ी देवी ने ट्वीट कर पति लालू यादव को बधाई दी है। राबड़ी ने लालू प्रसाद यादव के लिए किये गये अपने ट्वीट में लिखा है, आपको जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं। प्रभु की कृपा आप पर हर पल हर क्षण बनी रहे। साज़िशकर्ताओं ने जेल तो भगवान श्रीकृष्ण को भी भेज दिया था। आप स्वस्थ रहें और गरीबों के सम्मान और अधिकार के लिए यूं ही लड़ते रहें। यही एक परम प्रार्थना है। यही एक दिली दुआ है। तेजस्वी ने 73 दीये जलाकर की आरती लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे व पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव ने बड़ी पटनदेवी मंदिर में पूजा-अर्चना की और 73 दीये जलाकर आरती की। जबकि छोटे बेटे व नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पिता से मिलने के लिए रांची पहुंचे। हिन्दुस्थान समाचार/राजीव/विभाकर-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in