श्रावस्ती के बारे में जानकारी - Shravasti in Hindi

श्रावस्ती के बारे में जानकारी - Shravasti in Hindi

श्रावस्ती एक धार्मिक स्थली है जो उत्तर प्रदेश में स्थित हैं। इस नगरी का वर्णन महाभारत में भी मिलता है। राजा श्रावस्त के नाम पर बसी श्रावस्ती बौद्ध एवं जैन दोनों का तीर्थ है। यहाँ भगवान बुद्ध ने कई चमत्कार दिखाए थे। यहां स्थित बौद्ध मंदिर और मठ सुप्रसिद्ध हैं।

श्रावस्ती का इतिहास - History of Bodh Religious Place

प्राचीन मान्यताओं के अनुसार इस स्थान को भगवान राम के पुत्र लव ने बसाया था। भगवान बुद्ध ने भी इस स्थान पर एक लंबा समय बिताया था। इस स्थान पर भगवान बुद्ध ने सबसे ज्यादा प्रवचन व उपदेश दिये थे। जैन धर्म के प्रवर्तक महावीर भी श्रावस्ती आएं थे। श्रावस्ती बौद्ध धर्म की दंतकथाओं में भी बेहद प्रसिद्ध है।

श्रावस्ती का महत्व - Importance of Bodh Religious Place

भगवान बुद्ध ने यहां कई उपदेश दिए थे। यहां स्थित आनंदा बोधी वृक्ष को विशेष माना जाता है। कहा जाता है कि इस पेड़ के नीचे एक रात ध्यान लगाने से जातक को भगवान बुद्ध द्वारा आशीष मिलता है। यहां स्थित जेटवाना मंदिर भी बेहद मान्यताओं वाला माना जाता है।

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in